Homeदेश-समाजसांसद व अभिनेत्री नुसरत जहाँ और निखिल जैन की शादी अवैध: कोलकाता के एक...

सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहाँ और निखिल जैन की शादी अवैध: कोलकाता के एक कोर्ट का फैसला

नुसरत जहाँ ने जून 2019 में निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के संबंधों में दरार आ गई। नुसरत जहाँ ने यहाँ तक कह दिया था कि उन्होंने निखिल जैन से कभी शादी ही नहीं की थी।

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहाँ की पहली शादी को कोलकाता की एक कोर्ट ने अमान्य करार दिया है। कोर्ट ने बुधवार (17 नवंबर 2021) को पास किए गए आदेश में नुसरत की बात को सही मानते हुए बताया कि नुसरत जहाँ मुस्लिम हैं वहीं निखिल जैन हिंदू हैं। कोर्ट ने कहा कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दोनों की शादी नहीं हुई है। इसके अलावा कोर्ट ने आदेश में बताया कि यह शादी तुर्की में कभी रजिस्टर्ड ही नहीं हुई। इसलिए तुर्की के बोडरम में 19/06/2019 को हुई दोनों की कथित शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।

बता दें कि नुसरत जहाँ ने जून 2019 में निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के संबंधों में दरार आ गई। नुसरत जहाँ ने यहाँ तक कह दिया था कि उन्होंने निखिल जैन से कभी शादी ही नहीं की थी।

साभार: सोशल मीडिया

नुसरत का कहना था कि उनकी शादी भारतीय कानून के तहत मान्य नहीं है। ऐसे में तलाक का सवाल ही पैदा नहीं होता। निखिल जैन ने नुसरत पर कई आरोप लगाए। इसके बाद अभिनेत्री ने उन आरोपों को खारिज करते हुए जैन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

साभार: सोशल मीडिया

कुछ महीने पहले नुसरत जहाँ माँ बनी हैं, उस वक्त निखिल जैन ने उन्हें बधाई दी थी, हालाँकि उन्होंने यह भी कहा था कि वे इस बच्चे के पिता नहीं हैं। इस बीच नुसरत जहाँ और उनके को-स्टार यश दासगुप्ता के बीच नजदीकी काफी बढ़ी और वे नुसरत और बच्चे का काफी केयर भी करते नजर आए हैं।

बताया जा रहा है कि नुसरत बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बर्थ सर्टिफिकेट में बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता बताया गया है। इसमें बच्चे का पूरा नाम ‘यिशान जे दासगुप्ता’ दर्ज है। यश दासगुप्ता भाजपा से जुड़े हैं। चंडीताला विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -