Homeदेश-समाजड्रोन से गुटखा और पान मसाला सप्लाई: गुजरात में 'जुगाड़ वाला व्यापारी' गिरफ्तार, देखें...

ड्रोन से गुटखा और पान मसाला सप्लाई: गुजरात में ‘जुगाड़ वाला व्यापारी’ गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो

वाकया गुजरात के मोरबी का है, जहाँ पुलिस ने 2 लोगों को ड्रोन के जरिए पान मसाला पहुँचाने के आरोप में हिरासत में रखा है। ड्रोन के जरिए पान मसाला पहुँचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

गुजरात के मोरबी से एक खबर सामने आ रही है, जो जितनी हैरतअंगेज है उतनी ही मजेदार भी। वाकया गुजरात के मोरबी का है, जहाँ पुलिस ने 2 लोगों को ड्रोन के जरिए पान मसाला पहुँचाने के आरोप में हिरासत में रखा है। ड्रोन के जरिए पान मसाला पहुँचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अब इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ ‘महामारी अधिनियम’ के अंतर्गत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। यह मामला सामने तब आया जब एक टिकटॉक यूजर ने इसका वीडियो टिकटॉक पर अपलोड कर दिया।

हालाँकि 21 दिनों के इस देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान यह बहुत बार देखा गया कि कई राज्यों में लोग दारु के चक्कर में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं और प्रिंटेड दाम से कहीं ज्यादा में शराब मुहैया करवा रहे हैं। याद रहे कि देशव्यापी यह लॉकडाउन प्रधानमंत्री की 24 मार्च की घोषणा के बाद से ही लागू है।

केरल में कई सारी दुखद घटनाओं की खबरें आईं, जिनमें शराब न मिलने के कारण अवसाद ग्रस्त होकर लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन पान मसाला के लिए यह बेचैनी अजीबोगरीब है, जिसमें डिमांड इतनी बेकाबू हो रही है कि कुछ लोग ड्रोन के सहारे डिमांड को पूरा करने में लगे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -