Homeदेश-समाजपायल रोहतगी ने चिदंबरम को सुनाई खरी-खरी, कहा- मुझे भी पुलिस ने ही उठाया...

पायल रोहतगी ने चिदंबरम को सुनाई खरी-खरी, कहा- मुझे भी पुलिस ने ही उठाया था, जब मैं अकेली थी

"जो इंसान देश में तोड़फोड़ कर रहे हैं, सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुँचा रहे हैं वो कभी भी देश हित में हो नहीं सकते। कैब या कोई भी बिल हो वो सिर्फ़ देश की एकता व अखण्डता को तोड़ना चाहते हैं ऐसे देशद्रोहियों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर कथित तौर पर विवादस्पद टिप्पणी करने के कारण हाल ही में गिरफ्तार हुईं पायल रोहतगी कुछ दिन पहले बेल पर रिहा हो चुकी है। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को निशाने पर लिया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस नेता द्वारा इतिहासकार गुहा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में बोलने के लिए उन्हें घेरा है और कहा है कि कॉन्ग्रेस सिर्फ़ अभिव्यक्ति की आजादी का ढिंढोरा पीट रही है।

दरअसल, नागरिकता संशोधन विधेयक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पहुँचे इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कल गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कॉन्ग्रेस दिग्गज नेता ने उनके समर्थन में लिखा, “रामचंद्र गुहा को जब गिरफ्तार किया गया, तब वह किसी प्रकार के कानून का उल्लंघन नहीं कर रहे थे, वे अकेले थे और उन्होंने धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं किया था। उनके इर्द-गिर्द 4 पुलिस वाले खड़े, जिसे दिखाकर उन्हें इस धारा के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।”

अब इसी ट्वीट को आधार बनाकर पायल रोहतगी ने पूर्व वित्त मंत्री को घेरा और लिखा, “मुझे भी गिरफ्तार किया गया था सर और मैंने किसी भी नियम-कानून का उल्लंघन नहीं किया थाl कॉन्ग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ढिंढोरा पीट रही हैl उसने मुझे मेरे घर से उठा लियाl मैं भी घर पर अकेली थीl”

बता दें, पायल के इस ट्वीट के बाद कई लोग उनके समर्थन में आए और कहा कि कॉन्ग्रेस के लिए अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ़ कॉन्ग्रेसी लाल सलाम और टुकड़े-टुकड़े गैंग को ही है। वरना ये लोग तो प्रधानमंत्री को चोर बोल के सुप्रीम कोर्ट में माफी माँग लेते हैं।

गौरतलब है कि इसके बाद पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह ने बताया कि जो इंसान देश में तोड़फोड़ कर रहे हैं, सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुँचा रहे हैं वो कभी भी देश हित में हो नहीं सकते। कैब या कोई भी बिल हो वो सिर्फ़ देश की एकता व अखण्डता को तोड़ना चाहते हैं ऐसे देशद्रोहियों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -