Homeदेश-समाजसिर्फ 2 मिनट का मोबाइल कनेक्शन, लटकने के लिए लोहे की रॉड: उत्तराखंड त्रासदी...

सिर्फ 2 मिनट का मोबाइल कनेक्शन, लटकने के लिए लोहे की रॉड: उत्तराखंड त्रासदी में ऐसे बचे 12 लोग

टनल में फँसे इन लोगों ने बताया कि सुरंग 3 मीटर चौड़ी और 6 मीटर ऊँची थी। जहाँ पानी भरने लगा था और कुछ ही देर में उनके नीचे कम से कम 2 मीटर ऊँचा बर्फ का ठंडा पानी था। उन सबके पास लटके रहने के सिवा कुछ और चारा नहीं था। कुछ समय बाद....

उत्तराखंड में रविवार (फरवरी 7, 2021) की सुबह पानी के हाहाकार के बाद घंटों तक एक अंधेरी टनल में लोहे की रॉड पर लटके 12 लोगों के लिए 2 मिनट का मोबाइल कनेक्शन जीवनदान साबित हुआ।

तपोवन-विष्णुगढ़ एनटीपीसी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में जिन 12 लोगों को निर्माणाधीन टनल से बचाया गया उन्होंने जीवन का नया सवेरा देख कहा कि उन सबने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन 2 मिनट के मोबाइल कनेक्शन ने उनकी जिंदगी बचाई।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रविवार दोपहर टनल से बचाए गए 26 साल के बसंत बहादुर ने कहा, “टनल में आमतौर पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होते। हमें केवल 2 मिनट के लिए यह नेटवर्क मिला जो हमारे अधिकारी को कॉल करने के लिए काफी था।”

टनल से रेस्क्यू हुए लोगों में एक जियोलॉजिस्ट भी शामिल थे। इनकी पहचान के श्रीनिवास के तौर पर हुई है। श्रीनिवास कहते हैं, “दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ था, और ऐसा नहीं था कि बहुत बारिश हुई थी। हमने कभी इसका अनुमान नहीं लगाया। हमने लोगों को पुकारते सुना, हमें बाहर निकलने के लिए कहा गया। हमने बाहर भागने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी और मलबा अंदर आ गया था और हम सभी 12 लोग फँस गए थे। हमने लोहे की सलाखों को पकड़ कर खुद को बचाने की कोशिश की।”

टनल में फँसे इन लोगों की मानें तो सुरंग 3 मीटर चौड़ी और 6 मीटर ऊँची थी। जहाँ पानी भरने लगा था और कुछ ही देर में उनके नीचे कम से कम 2 मीटर ऊँचा बर्फ का ठंडा पानी था। उन सबके पास लटके रहने के सिवा कुछ और चारा नहीं था। कुछ समय बाद उन्होंने महसूस किया कि जल स्तर स्थिर हो गया और सुरंग के मुहाने की ओर बढ़ने लगा। ठंडे पानी ने उनके जूतों को पानी से भर दिया था और इतने लंबे समय तक लोहे की सलाखों पर लटके रहने के बाद सबके हाथ सख्त हो गए थे। 

बसंत बताते हैं कि वह तपोवन में तीन साल से काम कर रहे हैं। उस दिन भी उन्होंने 8 बजे से काम शुरू किया और साढ़े 10 बजे उन्हें एक भयानक आवाज सुनाई दी। उन्हें भागने का मौका भी नहीं मिला। पानी और मलबा तेजी से आया। बस एक उम्मीद थी वो था मोबाइल नेटवर्क। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरवाइजर को फोन किया। करीब 2-3 घंटे में उन्हें बचा लिया गया। राहतकर्मी खुदाई वाली मशीन के साथ आए और रस्सियों के उपयोग से सबको बाहर निकाल लिया गया।

डॉ ज्योति खंबारा के अनुसार, “12 में से किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। लेकिन हाँ, शरीर पर कुछ खरोंच के निशान थे और सबके शरीर बहुत ठंडे थे। उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई। मगर वे एक बहुत भारी मानसिक तनाव से गुजरे हैं। हम जो कर सकते हैं, वो कर रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -