Homeदेश-समाजजम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई के PSO की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई के PSO की गोली मारकर हत्या

सज्जाद बिजबेहारा के बाबा मोहल्ला की एक मस्जिद में नमाज अता कर रहे थे। फ़ारूक अहमद नाम का PSO मस्जिद के बाहर खड़ा था, तभी अचानक अज्ञात बंदूकधारी ने उसे गोली मार दी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता सज्जाद मुफ्ती के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सज्जाद मुफ्ती पीडीपी चीफ़ और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई हैं। ख़बरों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सज्जाद बिजबेहारा के बाबा मोहल्ला की एक मस्जिद में नमाज अता कर रहे थे। फ़ारूक अहमद नाम का PSO मस्जिद के बाहर खड़ा था, तभी अचानक अज्ञात बंदूकधारी ने उसे गोली मार दी। उसे तुरंत उप-ज़िला अस्पताल बिजबेहारा ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। अहमद, दिरपोरा खिरम का निवासी था।

उप-ज़िला अस्पताल, बिजबेहारा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शौकत ने बताया कि अहमद के सीने में गोली के घाव थे और उसे मृत अवस्था में यहाँ लाया गया था। अज्ञात हमलावर ने अहमद की एके-47 भी छीन ली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -