Homeदेश-समाजगौ तस्करी में आरिफ़, क़ासिम और यासीन गिरफ़्तार, लंबे समय से थे फ़रार

गौ तस्करी में आरिफ़, क़ासिम और यासीन गिरफ़्तार, लंबे समय से थे फ़रार

इन तीनों तस्करों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत शातिर हैं, ये लोग कई वर्षों से गौ तस्करी से जुड़े हुए थे। इनके ऊपर गौ हत्या के भी मामले दर्ज हैं। अक्सर ये तीनों पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर भाग जाते थे।

नोएडा पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इन तीनों पर 25-25 हज़ार की इनामी राशि घोषित की गई थी। गौ तस्करों की गिरफ़्तारी को नोएडा पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। ख़बर के अनुसार, ये तीनों गौ तस्कर लंबे समय से फ़रार थे। इनकी पहचान आरिफ़, क़ासिम और यासीन के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, नोएडा थाना सेक्टर-20 की पुलिस और स्वाट-1 व स्वाट-2 की संयुक्त टीमों ने नोएडा सेक्टर-8 की रेड लाइट से इन तीनों की गिरफ़्तारी की। इनके पास से 10 ज़िंदा कारतूस समेत तीन तमंचे भी बरामद किए। बता दें कि गिरफ़्तार किए गए इन तीनों तस्करों पर खुर्जा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में 50 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसी वजह से इन तीनों पर 25-25 हज़ार की इनामी राशि घोषित की गई थी। इन तीनों का काम गौ वंश की तस्करी करना था।

इन तीनों तस्करों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत शातिर हैं, ये लोग कई वर्षों से गौ तस्करी से जुड़े हुए थे। इनके ऊपर गौ हत्या के भी मामले दर्ज हैं। अक्सर ये तीनों पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर भाग जाते थे। ये तीनों कुख़्यात तस्कर खुर्जा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में गौ तस्करी का काम काफ़ी लंबे समय से करते आ रहे थे।

इससे पहले भी गौ तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई जगहों पर ये गौ तस्कर इतने हिंसक हो जाते हैं कि पुलिस पर वार करने तक से नहीं चूकते, उन पर गोलीबारी की भी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -