Homeदेश-समाजपोस्ट ऑफिस अधिकारी ने 'माजा कोल्डड्रिंक' न देने पर ATM कार्ड देने से किया...

पोस्ट ऑफिस अधिकारी ने ‘माजा कोल्डड्रिंक’ न देने पर ATM कार्ड देने से किया इनकार, वीडियो वायरल होने पर संचार मंत्री ने किया सस्पेंड

पोस्ट ऑफिसर ने उससे कहा कि जब तक तुम मुझे माजा कोल्डड्रिंक की बोतल, पानी की बोतल और गुटखे का पैकट नहीं लाकर देते, मैं तुम्हें एटीएम कॉर्ड नहीं दूँगा।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा में रिश्वत में ‘माजा कोल्डड्रिंक’ माँगने वाले पोस्ट ऑफिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (5 मई 2022) को रीवा में स्थित पोस्ट ऑफिस में एटीएम कार्ड लेने गए युवक से रिश्वत माँगने के आरोप में अधिकारी रामकरण आदिवासी (Post Office officer Ramkaran Adivasi) को सस्पेंड कर दिया। रीवा के अधिकारी पर आरोप है कि उसने एटीएम कार्ड देने के लिए ग्राहक से माजा कोल्डड्रिंक, पानी और गुटखे का पैकेट माँगा था। केंद्रीय मंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए और अगले आदेश तक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 2 मई की है। उस दिन मध्य प्रदेश के रीवा के डभौरा इलाके में रहने वाले भोलेनाथ पांडे नाम का एक ग्राहक अपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड लेने पोस्ट ऑफिस पहुँचा। पोस्ट ऑफिसर ने उससे कहा कि जब तक तुम मुझे माजा कोल्डड्रिंक की बोतल, पानी की बोतल और गुटखे का पैकट नहीं लाकर देते, मैं तुम्हें एटीएम कॉर्ड नहीं दूँगा

अधिकारी के धौंस दिखाने के बाद पांडे तपती धूप में माजा कोल्डड्रिंक की बोतल लेने के लिए निकल गया। लेकिन उसे माजा नहीं मिली, तो उसने फ्रूटी की एक बोतल खरीद ली। जब पांडे फ्रूटी और ठंडे पानी की बोतल लेकर दफ्तर पहुँचा, तो आदिवासी ने माजा नहीं मिलने पर उसे जमकर गालियाँ दीं। उसने पांडे को सरकारी नौकरी का धौंस दिखाते हुए कहा, “खोजने पर तो भगवान भी मिल जाते हैं, तुम्हें माजा की बोतल नहीं मिली? मुझे माजा ही चाहिए। मैं कोई और कोल्डड्रिंक नहीं लूँगा।”

एटीएम लेने आए युवक को परेशान कर बिना एटीएम दिए डाक अधिकारी ने उसे वापस लौटा दिया। वह तपती धूप और गर्मी से परेशान होकर 25 किलोमीटर दूर खाली हाथ अपने गाँव लौट गया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई। वायरल वीडियो में पांडे अधिकारी से माजा की जगह फ्रूटी की बोतल लेने और एटीएम कार्ड देने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन रामकरण आदिवासी ने उसे इनकार कर दिया। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल और संचार मंत्री ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश के रीवा में एक सरकारी अधिकारी पर रिश्वत माँगने का आरोप लगा हो। इससे पहले फरवरी महीने में लोकायुक्त पुलिस ने रीवा स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में स्टेनो धीरेंद्र सिंह तोमर को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -