Homeदेश-समाजबर्खास्त किया गया 4 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाला राजस्थान का दरोगा,...

बर्खास्त किया गया 4 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाला राजस्थान का दरोगा, लगाया गया पॉक्सो और SC-ST एक्ट: गहलोत सरकार में थम नहीं रहा अपराध

राजस्थान के दौसा में चार साल की एक बच्ची से बलात्कार करने आरोपित सब इंस्पेक्टर को डीजीपी उमेश मिश्रा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह हिरासत में है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कॉन्ग्रेस की सरकार पर आरोप लगाया है।

राजस्थान के दौसा जिले में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपित उप-निरीक्षक भूपेंद्र की बर्खास्तगी का आदेश राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने दिया है। आरोपित के खिलाफ POCSO और ST-SC में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र ने शुक्रवार (10 नवंबर 2023) को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उसे उसी दिन हिरासत में लिया गया। भाजपा ने इस घटना को सिर्फ राजस्थान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कलंक बताया था।

इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किए थे। वसुंधरा ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि कॉन्ग्रेस ने राजस्थान को जो कुशासन दिया है, उसी का नतीजा है कि बेटियों से दरिंदगी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एसपी वन्दिता राणा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र को राहुवास थाने में ड्यूटी के लिए भेजा था। वहाँ आरोपित एक दूसरे पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में रह रहा था। कहा जा रहा है कि जब बच्ची वहाँ खेलने के लिए आई तो उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।

घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को हुई तो पूरे राहुवास क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपित सब-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए थाने पहुँचकर घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपित को गिरफ्तार करने और राहुवास थाने के पूरी स्टाफ को हटाने की माँग करते हुए नारेबाजी करने लगे। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -