Homeदेश-समाजराजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत:...

राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत: कई बच्चे लापता, प्रशासन स्थिति संभालने में लगा

राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि जो बच्चे फिलहाल लापता हैं, उन्हें ढूंढने और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा लोगों की जलकर मौत हो गई। स्थिति संभालने के लिए वहाँ मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियाँ पहुँची हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हताहत लोगों की संख्या का साफ नहीं पता चल सका है।

बताया जा रहा है कि गेमजोन में एसी कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। लेकिन अभी तक इस वजह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच लगी थी जिसपर तीन घंटे मशक्कत के बाद काबू पाया गया। अभी मलबे को हटाने और यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी रहा कि गेम जोन में कोई फँसा तो नहीं है।

राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि जो बच्चे फिलहाल लापता हैं, उन्हें ढूँढने और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।” इसके अलावा उन्होंने गुजरात के सीएम से भी इस संबंध में बात की है। साथ ही हर प्रभावित व्यक्ति को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -