Homeदेश-समाजहिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद ईसाई धर्मांतरण करा रहे 5 लोगों को...

हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद ईसाई धर्मांतरण करा रहे 5 लोगों को यूपी पुलिस ने किया ​गिरफ्तार: 6 के खिलाफ FIR

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने ईसाई धर्मांतरण का विरोध किया, तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपितों की तलाशी ली।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में धर्मांतरण का प्रयास कर रहे 5 लोगों को ​गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों के पास से आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र गाँव गंगपुर में रविवार (18 जुलाई) को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले लोगों द्वारा धर्मांतरण कराने की सूचना मिली। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ता गाँव में पहुँचे और उन्होंने इसका विरोध किया।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने ईसाई धर्मांतरण का विरोध किया, तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपितों की तलाशी ली। इस दौरान धर्मांतरण करा रहे लोगों के पास से पुलिस को एक कॉपी में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियाँ लिखी हुई मिली।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और 5 लोगों को धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अरविंद गुप्ता ने इन लोगों के खिलाफ थाना सिकंदरपुर वैश्य में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने श्रीनिवास, कुलदीप निवासी लधौली, राहुल कुमार निवासी कपिपुरा जैथरा, शिवकुमार निवासी गाँव नगला रामजीत, दुर्गेश निवासी हरौड़ा, रामपाल निवासी गंगपुर और किशन निवासी नगला बोडार पर धर्म ​परिवर्तन का आरोप लगाया है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश से हर रोज धर्मांतरण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार (19 जुलाई) को बागपत जिले में 15 साल की दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का मामला सामने आया। पीड़िता के 7 महीने की गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपित शहजाद और उसके अम्मी-अब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -