Homeदेश-समाजयूपी, राजस्थान और एमपी ने आकाशीय बिजली ने ली 67 की जान: हिमाचल में...

यूपी, राजस्थान और एमपी ने आकाशीय बिजली ने ली 67 की जान: हिमाचल में बादल फटने से तबाही, देखें धर्मशाला का Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशीय बिजले से हुई मौतों पर संवेदना जाहिर की है। प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड से 2 लाख रुपए अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों को भी 50,000 की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रविवार (11 जुलाई 2021) को आकाशीय बिजली से 67 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर सोमवार को हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली के कारण उत्तर प्रदेश में अब तक 40 मौतें होने की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा के कारण गई जानों पर दुख व्यक्त करते हुए राहत राशि का ऐलान किया है।

इसी तरह राजस्थान में 20 लोग हताहत हुए। मरने वालों में 7 बच्चे भी शामिल हैं जो कोटा और ढोलपुर जिले के रहने वाले थे। इनके अलावा 10 के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के आमेर के किले के पास वाच टावर पर चढ़कर सेल्फी लेते समय 8 लोगों की जान गई। मध्यप्रदेश  में भी 7 लोगों ने अपनी जान गँवाई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आकाशीय बिजले से हुई मौतों पर संवेदना जाहिर की है। साथ ही प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड से 2 लाख रुपए अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की है। पीएम ने घायलों को भी 50,000 की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।

धर्मशाला में फटा बादल

बता दें कि एक ओर राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश आकाशीय बिजली से प्रभावित हुए हैं और दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से धर्मशाला में भारी बाढ़ आ गई है। हालाँकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है लेकिन सामने आई वीडियोज में देख सकते हैं कि पानी का बहाव इतना तेज है कि सड़क पर खड़ी कार उसके साथ तैर रही है। इसके अलावा इस प्राकृतिक आपदा से शिमला के रामपुर में हाईवे ब्लॉक हो गया है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार,  भारी बारिश की आशंका को लेकर 12 और 13 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि येलो वेदर वॉर्निंग 14 और 15 जुलाई के लिए जारी की गई है। इस बीच उन टूरिस्टों की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो कोविड के थोड़ा थमते ही धर्मशाला पहुँचे और वहाँ जाकर कोविड प्रोटोक़ॉल्स की धज्जियाँ उड़ाते नजर आए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -