Homeदेश-समाजकमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की हिरासत 3 दिन और बढ़ी, ED ने की...

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की हिरासत 3 दिन और बढ़ी, ED ने की थी रिमांड बढ़ाने की माँग

....ईडी ने कोर्ट से पुरी के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी करने की माँग की थी। ईडी ने कोर्ट से कहा था कि पुरी जॉंच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे मामले की जॉंच को प्रभावित कर सकते हैं।

अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी की हिरासत 3 दिन बढ़ा दी है। बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रतुल पुरी की रिमांड 3 दिन और बढ़ाने की माँग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश सुनाया।

इससे पहले, दिल्ली की अदालत ने रतुल पुरी की हिरासत बुधवार (सितंबर 11, 2019) को 5 दिन के लिए और बढ़ा दी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय को पुरी से पूछताछ के लिये 5 दिन का और समय दे दिया था। ईडी ने उन्हें 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था और उनकी हिरासत की अवधि बुधवार को खत्म हो रही थी।

गौरतलब है कि, दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में रतुल पुरी के ख़िलाफ़ 9 अगस्त को ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी किया था। ईडी ने कोर्ट से पुरी के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी करने की माँग की थी। ईडी ने कोर्ट से कहा था कि पुरी जॉंच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनसे संपर्क करना भी मुश्किल है। ऐसे में यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे मामले की जॉंच को प्रभावित कर सकते हैं।

बता दें कि, एक बार ईडी के समन पर पुरी पेश होने के बाद टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर भाग निकले थे। रतुल पुरी पर आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में उनकी कंपनी से दुबई रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा इस मामले में सरकारी गवाह बने बिचौलिए और दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना द्वारा दर्ज बयान में पुरी का नाम आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी...

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।
- विज्ञापन -