Homeराजनीतिसंगठन ने 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' कहने वाली एक्टिविस्ट पर रखा ₹10 लाख का इनाम, देशद्रोह...

संगठन ने ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ कहने वाली एक्टिविस्ट पर रखा ₹10 लाख का इनाम, देशद्रोह को बताया कैंसर

संजीव मराडी के पास खड़े दिखाई दे रहे व्यक्ति के गले में बीजेपी का पटका दिख रहा है लेकिन बल्लारी के बीजेपी जिला अध्यक्ष ने संजीव मराडी के बीजेपी कार्यकर्ता होने से इंकार किया है।

खुद को श्री राम सेना का लीडर बता रहे एक व्यक्ति ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वाली अमूल्य नामक कथित एक्टिविस्ट पर 10 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की। शुक्रवार को आए बल्लारी के इस वीडियो में श्रीराम सेना का यह स्वयंभू नेता कहता है कि इस तरह की देश विरोधी हरकतें कैंसर की तरह बढ़ती जा रही हैं।

संजीव मराडी नामक इस व्यक्ति मीडिया के सामने राज्य सरकार से अमूल्य नामक इस “छात्र एक्टिविस्ट” को जमानत पर न छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इसे जमानत पर न छोड़ा जाए अन्यथा हम इसका एनकाउंटर करेंगे या जो भी ऐसा करेगा उसको 10 लाख रुपए ईनाम देंगे। हालाँकि, संजीव मराडी के पास खड़े दिखाई दे रहे व्यक्ति के गले में बीजेपी का पटका दिख रहा है लेकिन बल्लारी के बीजेपी जिला अध्यक्ष ने संजीव मराडी के बीजेपी कार्यकर्ता होने से इंकार किया है।

अमूल्य लियोना नामक इस छात्रा को ओवैसी की एक पब्लिक मीटिंग में पकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद देशद्रोह के केस में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले श्रीराम सेना के ही एक सदस्य सिद्दालिंगा स्वामी ने हुबली में देशद्रोह के चार्ज के अंतर्गत गिरफ्तार किये गए तीन कश्मीरी स्टूडेंट्स की जीभ काट के लाने वालों के लिए 3 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -