Homeदेश-समाज8 बच्चों का अब्बा अरशद 75 बरस में करना चाहता था निकाह, रोका तो...

8 बच्चों का अब्बा अरशद 75 बरस में करना चाहता था निकाह, रोका तो पंखे से लटककर जान दे दी

अरशद पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था। बच्चों को जब यह बात पता चली, तो लोक-लाज की दुहाई देकर उन्होंने पिता को समझाना चाहा। लेकिन, अरशद नहीं माना।

आठ बच्चों का पिता अरशद 75 साल की उम्र में दूसरी शादी करना चाहता था। परिजनों ने रोका तो उसने आत्महत्या कर ली। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र का है। बताया जाता है कि शादी को लेकर बुजुर्ग अरशद का परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, काशीराम कॉलोनी के पास सनौआ में रहने वाले अरशद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके 5 बेटे और 3 बेटियाँ हैं। सभी शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं। अरशद पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था। बच्चों को जब यह बात पता चली, तो लोक-लाज की दुहाई देकर उन्होंने पिता को समझाना चाहा। लेकिन, अरशद नहीं माना।

शादी को लेकर गुरुवार (अगस्त 15, 2019) को भी परिवार में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर अरशद ने शुक्रवार (अगस्त 16, 2019) देर रात पंखे से लटककर खुदकशी कर ली। शुक्रवार सुबह परिजन जब जागे तो उन्हें घटना का पता चला। 

पुलिस ने बताया कि दूसरी शादी करने से मना करने की वजह से अरशद ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उनके साथ तीन बेटे रहते थे, जबकि दो बेटे अन्य जगह रहते हैं और तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात में मकबूल-मुबारक ने हिंदू श्मशान भूमि को कब्जाने के लिए परिजन को दफनाया, जाँच के बाद HC ने कब्रिस्तान में कराया शिफ्ट: 4...

भावनगर के एक गाँव में कब्रिस्तान होने के बावजूद, एक मुस्लिम परिवार ने शव को हिंदुओं के श्मशान घाट के पास दफना दिया था। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे हटाया गया।

बादल ऐसा जिसमें नमी नहीं, बस आग ही आग होती है: यूरोप के जंगलों को धधका रहा ‘आग उगलने वाला ड्रैगन’, कैसे कहर बरपाता...

फ्रांस-स्पेन इन दिनों 'आग के बादल' से जूझ रहा है। इसने जंगलों में लगी आग को ज्यादा भड़का दिया है, जिससे इस पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
- विज्ञापन -