Homeदेश-समाजमंसूरी समुदाय की कब्रिस्तान पर भू-माफियों का कब्जा: बढ़ा तनाव, यथास्थिति बनाए रखने का...

मंसूरी समुदाय की कब्रिस्तान पर भू-माफियों का कब्जा: बढ़ा तनाव, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश

करारी नगर पंचायत के नया पुरवा, तुरतीपुर, रहीमपर मोलानी गाँव में मंसूरी समुदाय के लोग काफी समय से रहते हैं। इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजेश चंद्र ने इस मामले पर अग्रिम आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में भू-माफियों द्वारा एक कब्रिस्तान पर किए कब्जे के कारण उपजे तनाव की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के अंसारगंज मोहल्ले में स्थित ईदगाह के समीप मंसूरी समुदाय के पूर्वजों का कब्रिस्तान है। जिसपर भू-माफियों द्वारा कुछ समय पहले कब्जा किया गया था और अब उसपर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पूर्वजों के कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा देखकर मंसूरी समुदाय के लोगों में तनाव फैल गया। इसलिए एसडीएम ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि करारी नगर पंचायत के नया पुरवा, तुरतीपुर, रहीमपर मोलानी गाँव में मंसूरी समुदाय के लोग काफी समय से रहते हैं।

इनका दावा है कि उनके समुदाय के पूर्वजों का सैंकड़ो वर्ष पुराना कब्रिस्तान अंसारगंज में स्थित है। जिसका उल्लेख राजस्व अभिलेखों में भी है। लेकिन कुछ समय पहले कस्बे के लोगों ने इसपर कब्जा कर लिया था और 2 दिन पहले इसपर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

इस संबंध में मंसूरी समुदाय के आशिक अली मंसूरी, हसन अली मंसूरी, रफीक अहमद मंसूरी, मुस्ताक अहमद मंसूरी, हासिम अली, अहमद अली ने उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भी दिया। उन्होने उक्त बातों के अलावा अपने पत्र में बताया कि उनके समुदाय के कब्रिस्तान पर धनबल और बाहुबल के जरिए भू-माफिए कब्जा कर रहे हैं। जिससे इलाके में तनाव है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजेश चंद्र ने इस मामले पर अग्रिम आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -