Homeदेश-समाजUP के शामली में 15 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार में सुहेल...

UP के शामली में 15 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार में सुहेल और सोनम फरार

पुलिस ने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जाँच के लिए ले जाया गया है और गाँव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बलों को एहतियातन तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार (जून 10, 2019) को कंधला थाना क्षेत्र अन्तर्गत खंदरौली गाँव में हुई। किशोरी एक खेत में बेहोश अवस्था में मिली।

दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाना प्रभारी एस के विश्नोई ने बताया कि इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन व्यक्तियों की पहचान सुहेल और सोनम के रूप में की गई है। दोनों फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

घर के बाहर से हुआ था अपहरण

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दो लोगों ने किशोरी का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर उन्होंने नजदीक के एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जाँच के लिए ले जाया गया है और गाँव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बलों को एहतियातन तैनात किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -