Homeदेश-समाजआतिफ ने नाम बदल नाबालिग लड़की को फँसाया: अश्लील तस्वीरों से धर्मांतरण का दबाव,...

आतिफ ने नाम बदल नाबालिग लड़की को फँसाया: अश्लील तस्वीरों से धर्मांतरण का दबाव, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

"आतिफ ने एक नाबालिग लड़की से नाम बदल कर दोस्ती की। प्यार के जाल में फँसाया और संबंध बनाए। इस दौरान कुछ अंतरंग तस्वीरें भी ले लीं, जिसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर लगातार पैसे देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।"

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार (10 जुलाई 2021) को जबरन धर्मांतरण का एक मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर नाम बदलकर एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को झाँसा देने के बाद उससे साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की अंतरंग तस्वीरें ले लीं और उसे धमकी देने लगा। युवक ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने अपना धर्म नहीं बदला तो वह उसकी सभी तस्वीरें वायरल कर देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपित युवक आतिफ को ​गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया, “21 वर्षीय आतिफ ने एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल कर दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्यार के जाल में फँसाया और उससे संबंध बनाए। इस दौरान आतिफ ने उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरें भी ले लीं, जिसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर लगातार पैसे देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।”

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के घरवालों ने आतिफ पर आरोप लगाया है कि आतिफ ने उसकी बेटी से पैसों की माँग की और धर्म बदलने का दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि आतिफ बीते कुछ दिनों से लगातार अंतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की और आतिफ ने शादी नहीं की है और न ही नाबालिग ने इस्लाम मजहब को अपनाया है। पुलिस ने शुक्रवार (9 जुलाई 2021) को लड़की का बयान दर्ज किया और उसके पिता की शिकायत पर आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -