Homeदेश-समाजवीडियो में पुलिस को घूस देते दिखा MLA कुलदीप सेंगर का सहयोगी, जाँच के...

वीडियो में पुलिस को घूस देते दिखा MLA कुलदीप सेंगर का सहयोगी, जाँच के आदेश

पुलिस महानिदेशक (डीजी), आनंद कुमार ने कहा, "मैंने वीडियो नहीं देखा है। हम मामले की जाँच करेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों को दोषी पाया जाता है तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को सीतापुर जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले की जाँच का आदेश दिए हैं। एक वीडियो में विधायक कुलदीप सेंगर के क़रीबी माने जाने वाले व्यक्ति से पुलिसकर्मी रिश्वत लेते दिखाई पड़ता है।

सेंगर बहुचर्चित उन्नाव रेप मामले में आरोपित है। पीड़िता की कार को हाल ही में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में सेंगर और अन्य के खिलाफ सीबीआई जाँच कर रही है। गुरुवार को सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजी), आनंद कुमार ने कहा:

“मैंने वीडियो नहीं देखा है, लेकिन यह हमारी जानकारी में आया है। हम मामले की जाँच करेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों को दोषी पाया जाता है तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।”

वीडियो में, सीतापुर जेल के बाहर एक पुलिसकर्मी कुर्ता और पायजामा पहने व्यक्ति से रिश्वत लेते दिखाई पड़ता है। वीडियो में नजर आने वाले उन्नाव के एक पंचायत सदस्य रिंकू शुक्ला ने पत्रकारों को बताया उसने किसी पुलिसकर्मी को रिश्वत नहीं दी।

रिंकू शुक्ला के मुताबिक़, “यह मेरी आदत है। मैंने उन्हें (पुलिसकर्मी) चाय पीने के लिए पैसे दिए होंगे क्योंकि वह वहाँ खड़ा था। मेरा इरादा उन्हें रिश्वत देने का नहीं था। मैं 10-15 दिन पहले जेल के अंदर सेंगर से मिल चुका हूँ।”

यह पूछे जाने पर कि वह सेंगर से क्यों मिले, शुक्ला ने कहा, “मैं उनसे मिला क्योंकि वह हमारे (विधानसभा क्षेत्र के) विधायक हैं। मैं भाजपा में नहीं हूँ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -