Homeदेश-समाजहथियार तस्कर मोहम्मद शाहिद, अयाज़ सिद्दीकी और दानिश करीम को ATS ने किया गिरफ्तार

हथियार तस्कर मोहम्मद शाहिद, अयाज़ सिद्दीकी और दानिश करीम को ATS ने किया गिरफ्तार

जुलाई में भी, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट में एक मदरसे से अवैध हथियार बरामद होने के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर प्रदेश आतंक निरोधक दस्ता (Anti-Terrorist Squad) ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 बदमाशों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार (सितंबर 16, 2019) को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित दानिश करीम, मोहम्मद शाहिद और अयाज़ सिद्दीकी अपराधियों को अवैध हथियार मुहैया कराता था।

आतंक निरोधक दस्ते ने आरोपित बदमाशों के पास से 5 अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। दरअसल, ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि 16 सितंबर को पुराने लखनऊ में अवैध हथियारों की डिलीवरी की जाएगी। जिसके बाद अधिकारी चौकन्ने हो गए। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर इलाके को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दानिश करीम, मोहम्मद शाहिद और अयाज़ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि, जुलाई में भी, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट में एक मदरसे से अवैध हथियार बरामद होने के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मदरसे में छापेमारी की थी, जहाँ से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। इस मदरसे में लगभग 25 बच्चे पढ़ते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -