Homeदेश-समाजहनुमान चालीसा बजाने पर भीड़ ने घर में घुसकर मारा, माँस भी फेंका: यूपी...

हनुमान चालीसा बजाने पर भीड़ ने घर में घुसकर मारा, माँस भी फेंका: यूपी के बांदा में तौफीक समेत 12 पर केस दर्ज, जाते हुए दे गए थे मारने की धमकी

बांदा जिले में एक व्यक्ति ने हनुमान चालीसा बजाने पर खुद को धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम सिद्धांत तिवारी है जिन्होंने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने घर के आगे माँस के टुकड़े भी फेंकने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक व्यक्ति ने हनुमान चालीसा बजाने पर खुद को धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम सिद्धांत तिवारी है जिन्होंने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने घर के आगे माँस के टुकड़े भी फेंकने की बात कही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। मामले में नामजद आरोपितों के नाम तौफीक और सानू हैं जो फिलहाल फरार हैं। घटना शुक्रवार (31 मार्च 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बांदा जिले के थानाक्षेत्र कोतवाली नगर का है। यहाँ अलीगंज चौकी क्षेत्र के हाथीखाना में पीड़ित सिद्धांत तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को उनके घर में लगे साउंड पर हनुमान चालीसा बज रहा था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 15 से 20 लोग उनके घर में पहुँचे और साउंड सिस्टम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने दुबारा हनुमान चालीसा बजाने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी।

खुद को मिली टुकड़े-टुकड़े में काटने की धमकी का जिक्र करते हुए सिद्धांत तिवारी ने बताया कि घटना के दौरान वो घर में बने गोदाम में अकेले थे इसलिए डर से चुप रहे। सिद्धांत तिवारी का आरोप है कि हमलावरों द्वारा उनके घर के आगे माँस के टुकड़े फेंके गए। सिद्धांत के साथ हुई घटना पर विश्व हिन्दू परिषद ने भी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। मुख्य आरोपित के तौर पर तौफीक और सानू के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने कुल 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर IPC की धारा 147, 452, 504, 506, 427 और 153A के तहत कार्रवाई हुई है।

इस बीच सिद्धांत तिवारी ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अभी वायरल हो गया है।

अपने वीडियो में सिद्धांत तिवारी ने सवाल किया है कि उन्होंने हनुमान चालीसा बजा कर कौन सा अपराध कर दिया। बांदा पुलिस ने इस वीडियो पर FIR दर्ज कर के कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -