Homeदेश-समाजइस्लामी धर्मांतरण, मस्जिदों का निर्माण, दिल्ली के दंगाइयों की मदद: सबके लिए फंडिंग, UP...

इस्लामी धर्मांतरण, मस्जिदों का निर्माण, दिल्ली के दंगाइयों की मदद: सबके लिए फंडिंग, UP में पकड़ाए रैकेट का बड़ा दायरा

इस संस्था को पिछले 5 सालों में मिले लगभग 24.48 करोड़ रुपए में से 19.03 करोड़ रुपए ट्रस्ट के FCRA खाते में आई थी, जबकि बाकी राशि हवाला के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

उत्तर प्रदेश में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में वडोदरा से गिरफ्तार आरोपित सलाउद्दीन जैनुद्दीन शेख को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि शेख ने चैरिटेबल ट्रस्ट AFMI (अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन) के माध्यम से दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में हुए दंगों के आरोपितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगभग 60 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके अलावा, लगभग 6 करोड़ रुपए इस्लाम में धर्मांतरण कराने और गुजरात समेत अन्य स्थानों में मस्जिदों के निर्माण में खर्च करने के लिए उपलब्ध कराए गए।

यूपी और गुजरात ATS की जाँच में पता चला कि सामाजिक सेवा के नाम पर सलाउद्दीन की संस्था AFMI विदेशों से फंड इकठ्ठा करने का काम करती थी। इस संस्था को पिछले 5 सालों में मिले लगभग 24.48 करोड़ रुपए में से 19.03 करोड़ रुपए ट्रस्ट के FCRA खाते में आई थी, जबकि बाकी राशि हवाला के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

बुधवार (25 अगस्त 2021) को वडोदरा पुलिस ने बताया कि AFMI ट्रस्ट द्वारा इकठ्ठा किए गए फंड में से सलाउद्दीन ने लगभग 5.91 करोड़ रुपए मौलाना उमर गौतम और अन्य सहयोगियों को गैर-मुस्लिमों के इस्लामी धर्मांतरण और गुजरात समेत अन्य राज्यों में मस्जिदों के निर्माण के उद्देश्य से दिए थे। यह फंड उमर गौतम की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर (IDC) को दिया गया था।

इस मामले में कार्रवाई कर रही वडोदरा पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि सलाउद्दीन की संस्था के द्वारा 59.94 लाख रुपए दिल्ली में CAA के विरोध के नाम पर हुए दंगों के आरोपितों को कानूनी सहायता देने के लिए भी खर्च किए गए थे। चूँकि सलाउद्दीन की संस्था का ऑफिस वडोदरा में है, इसलिए वडोदरा पुलिस ने भी मामले की जाँच के लिए एक 5 सदस्यीय विशेष जाँच टीम (SIT) का गठन किया। मंगलवार (24 अगस्त 2021) को वडोदरा पुलिस ने सलाउद्दीन, उमर गौतम और अन्य आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A, 465, और 120-b के अंतर्गत केस दर्ज किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 1,000 से अधिक लोगों के सामूहिक इस्लामी धर्मांतरण का खुलासा होने के बाद यूपी ATS ने इस मामले में मुख्य आरोपित सलाउद्दीन और उमर गौतम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यूपी ATS अभी तक 10 आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है और 6 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। फिलहाल दोनों आरोपित लखनऊ की जेल में बंद हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -