Homeदेश-समाजगाजियाबाद में आसिफ बने आकाश और सुमैया बनीं प्रिया: शंखनाद और हवन के बीच...

गाजियाबाद में आसिफ बने आकाश और सुमैया बनीं प्रिया: शंखनाद और हवन के बीच लगाए जय श्री राम के नारे, कहा- सनातन धर्म ही सबसे बढ़िया

अब आकाश चौहान बन चुके आसिफ ने कहा, "मुझे सनातन धर्म सबसे बढ़िया और पवित्र धर्म लगा। इस्लाम कोई धर्म नहीं है। आपस में ही शादी-वादी। वो सब बेकार है।"

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक मुस्लिम परिवारों के 2 सदस्यों ने घर वापसी की है। आसिफ नाम का युवक घर वापसी करके अब आकाश चौहान बन चुका है जबकि उनकी बीवी सुमैया खातून अब प्रिया नाम से जानी जाएँगी। इस दम्पति ने मंदिर में शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच जय श्री राम के नारे लगाए और आगे का जीवन सनातन पद्धति के अनुसार जीने का संकल्प लिया। घर वापसी का यह कार्यक्रम हिन्दू रक्षा दल नाम के संगठन ने रविवार (26 नवंबर, 2023) को करवाया।

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने ऑपइंडिया से बातचीत करते हुए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर वापसी करने वाला आसिफ मूल रूप से लोनी का रहने वाला है। उसका टैक्सी का कारोबार है। आसिफ काफी समय से पिंकी चौधरी से खुद को हिन्दू धर्म में लाने की गुजारिश कर रहा था। हालाँकि, उसकी 5 साल पहले शादी सुमैया खातून नाम की लड़की से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। सुमैया शुरू से ही हिन्दू धर्म से प्रभावित थी।

आखिरकार 26 नवंबर को पिंकी चौधरी ने गाजियाबाद के ही भोपुरा क्षेत्र में पड़ने वाले एक मंदिर में घर वापसी का कार्यक्रम रखा। यहाँ आसिफ और सुमैया ने विधि-विधान से पूजापाठ किया। इस दौरान शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच दोनों ने हवन किया और भविष्य में सनातन पद्धति के हिसाब से ही जीवन जीने का फैसला किया। अब आकाश चौहान बन चुके आसिफ ने कहा, “मुझे सनातन धर्म सबसे बढ़िया और पवित्र धर्म लगा। इस्लाम कोई धर्म नहीं है। आपस में ही शादी-वादी। वो सब बेकार है।” बकौल आसिफ उसने खुद ही पिंकी चौधरी से घर वापसी का आग्रह किया था।

वहीं भगवान राम की जय बोलते हुए आसिफ की पहले सुमैया और अब प्रिया चौहान ने भी खुद को बेहद खुश बताया। उन्होंने कहा, “हिन्दू धर्म ही बढ़िया है। इस्लाम में कोई कुछ नहीं होता। ये 3 बार में तलाक कर देते हैं।” प्रिया ने आगे कहा कि अब उनका घर-परिवार सब सही से रहेगा। हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा, “पूरा देश इसे देखे और जिसे भी घर वापसी करनी हो वो हमारे पास आए। हम आपकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी लेते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -