Homeदेश-समाजअलीगढ़ में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर 35 लाख के जेवर लूटने वाले...

अलीगढ़ में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर 35 लाख के जेवर लूटने वाले तीनों आरोपितों को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुकान में घुसे, हाथ सैनेटाइज किया, बंदूक निकाली और 35 लाख के गहने लूटकर हुए थे फरार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों लुटेरों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो......

अलीगढ़ में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को लूटने वाले तीन लुटेरों को बुधवार (सितंबर 16, 2020) नोएडा के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, सीसीटीवी पर लूट की यह वारदात कैद हो गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपितों को दिल्ली जाने वाले मार्ग सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन द्वारा स्थापित एक चेक-पोस्ट के पास रोकने की कोशिश की गई। ऐसे में, आरोपितों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान सौरभ, मोहित और रोहित के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इंटरनेट पर इस चोरी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सौरभ, मोहित और रोहित नाम के तीनों आरोपित बंदूक की नोक पर एक आभूषण की दुकान को लूट रहे थे। यह डकैती पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई थी। दुकान के मालिकों ने तीनों चोरों को ग्राहक मानते हुए उन्हें दुकान के अंदर आने दिया और कोरोना वायरस से बचाव के लिए उन्हें सैनिटाइज़र भी पेश किया।

लुटेरों ने अपने हाथों को तब तो सैनेटाइज करवा लिया लेकिन उसके बाद पिस्टल निकाली और दुकान में काम करने वाले स्टाफ को निशाना बनाते हुए गहने लेकर फरार हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीनों आरोपित उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हैं। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि 11 सितंबर को अलीगढ़ में दिनदहाड़े आभूषण की दुकान में हुई डकैती के पीछे यहीं तीन शामिल थे। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 35 लाख के समान और उनकी 2 पहिया गाड़ी बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। साथ ही तीनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -