Homeदेश-समाजसिख विधवा के पति का दोस्त था महफूज, सहारा देने के नाम पर धर्मांतरण...

सिख विधवा के पति का दोस्त था महफूज, सहारा देने के नाम पर धर्मांतरण करा किया निकाह; दो बेटों का भी करा दिया खतना

महिला ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2021 को उसके पति का उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इसके बाद सहारा देने के नाम पर उसके पति का दोस्त महफूज उसे अपने गाँव ले आया। यहाँ उसने महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उससे निकाह कर लिया।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बेरुआ गाँव से धर्मांतरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सिख महिला की पति की मौत के बाद महफूज ने सहारा देने के नाम पर धर्मांतरण कर उसके साथ निकाह कर लिया। इतना ही नहीं उसके दोनों बेटों का खतना भी करवाया। मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महफूज पीड़ित महिला हरजिंदर कौर के पति का दोस्त था। रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाहाबाद क्षेत्र की है। इस मामले में सेफनी चौकी के इंचार्ज प्रवीण कटियार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शनिवार 12 मई 2021 की रात इस घटना की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस गाँव पहुँची तो एक चरपाई पर हरजिंदर और दूसरे पर उसके दो बेटे लेटे हुए थे जिनका खतना कराया गया था। उसका बड़ा बेटा 12 तो छोटा 10 साल का है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2021 को उसके पति का उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इसके बाद सहारा देने के नाम पर उसके पति का दोस्त महफूज उसे अपने गाँव ले आया। यहाँ उसने महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उससे निकाह कर लिया। उसका नाम हरजिंदर कौर से बदलकर गुलिस्ता रख दिया। महिला आरोपित को 2-3 सालों से जानती है। उसके दोनों बेटों का भी खतना कराने के बाद एक का नाम फरमान और दूसरे का अनस रख दिया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि शाहाबाद के बेरुआ गाँव में एक महिला को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। आरोपित उसे बाहर से लाए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -