Homeदेश-समाजनैनीताल BJP जिलाध्यक्ष के घर देर रात जोरदार धमाका: दरवाजे-खिड़कियाँ ध्वस्त, बुलाई गई ITBP...

नैनीताल BJP जिलाध्यक्ष के घर देर रात जोरदार धमाका: दरवाजे-खिड़कियाँ ध्वस्त, बुलाई गई ITBP की टीम

ऑपइंडिया से बात करते हुए हल्द्वानी कोतवाली थाने के इंचार्ज अरुण कुमार सैनी ने बताया कि धमाके के कारण बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर में काफी नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर में मंगलवार (14 सितंबर 2021) देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है। ऑपइंडिया को पुलिस ने बताया है कि जाँच के लिए फोरेंसिक और आईटीबीपी के विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

प्रदीप बिष्ट के हीरानगर स्थित घर में देर रात करीब 12:30 बजे धमाका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि इसकी वजह से घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियाँ तक ध्वस्त हो गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। पुलिस शुरुआती तौर पर घर के सिलिंडर में विस्फोट को इसका कारण मानकर चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक धमाके से घर की एक तरफ की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुँच गया। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल ने बताया कि घर में धमाके से नुकसान बहुत अधिक हुआ है। विस्फोट का कारण जाँच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ऑपइंडिया से बात करते हुए हल्द्वानी कोतवाली थाने के इंचार्ज अरुण कुमार सैनी ने बताया कि धमाके के कारण बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “हम शुरुआती तौर पर इसे घर के सिलिंडर में हुआ विस्फोट मानकर चल रहे हैं। जाँच के लिए फोरेंसिक और आईटीबीपी के विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया था।”

सैनी के मुताबिक जाँच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट कैसे हुआ। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर किसी भी तरह की बारूद की गंध नहीं आ रही थी। इन सब के अलावा यह भी माना जा रहा है कि ऐसा आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हो। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी को जाँच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से भी बात की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -