Homeदेश-समाजवाराणसी के लल्लापुरा में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, 27 साल के...

वाराणसी के लल्लापुरा में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, 27 साल के आरोपित निसार को खोज रही यूपी पुलिस

घटना सिगरा के लल्लापुरा की है। मुहल्ले के ही एक सरकारी स्कूल में शादी थी। इसी शादी में 6 साल की बच्ची भी अपनी दादी के साथ गई थी। निसार ने बच्ची को घुमाने की बात कर के अपने साथ ले लिया। बाद में उसने एकांत में जा कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित का नाम निसार है जिसकी उम्र लगभग 27 साल है। पुलिस ने निसार पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना रविवार (28 नवम्बर 2021) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सिगरा के लल्लापुरा की है। मुहल्ले के ही एक सरकारी स्कूल में शादी थी। इसी शादी में 6 साल की बच्ची भी अपनी दादी के साथ गई थी। निसार ने बच्ची को घुमाने की बात कर के अपने साथ ले लिया। बाद में उसने एकांत में जा कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना दोपहर की है। बच्ची की तबियत काफी खराब हो गई थी तो उसने निसार द्वारा किए गए अमानवीय कृत्य की जानकारी परिवार वालों को दी। शाम को ही पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

ADCP प्रबल प्रताप के साथ मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने बच्ची के बयान दर्ज किए। आस-पास की CCTV फुटेज को खँगाला गया। शादी में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ अन्य फॉरेंसिक जाँच आदि करवाई जा रही है। एक स्थानीय पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार आरोपित निसार अपने घर पर ही बुनकर का काम करता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -