Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजVHP नेता की गोली मारकर हत्या, दम तोड़ने से पहले पत्नी को कॉल कर...

VHP नेता की गोली मारकर हत्या, दम तोड़ने से पहले पत्नी को कॉल कर बताया… बीजेपी MP ने कहा- झारखंड को बंगाल-केरल बनाने की साजिश

VHP के जिस नेता की हत्या की गई है, उन्होंने 8 दिसंबर को CDS जनरल रावत के बलिदान पर हँसने वाले वर्ग विशेष के लोगों की सोशल मीडिया में आलोचना की थी।

झारखंड की राजधानी रांची में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के पदाधिकारी की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम मुकेश सोनी था। हत्या गोली मार कर की गई है। हत्यारे कौन हैं, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। घटना बुधवार (15 दिसम्बर) शाम 6.30 की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक मुकेश की उम्र लगभग 38 वर्ष थी। वो विहिप के खलारी प्रखंड के अध्यक्ष थे। उन्हें गोली तब मारी गई जब वे खलारी थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज से अपने आभूषण की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घटनास्थल खलारी और मायापुर के बीच में पड़ता है। मुकेश सोनी के सीने में 2 गोलियाँ मारी गई। स्थानीय लोगों ने मुकेश को डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक गोली लगने के बाद उन्होंने मोबाइल के जरिए परिजनों को इसकी सूचना दी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश सोनी ने अपनी पत्नी को फोन मिलाकर घटना की जानकारी दी थी। इसी दौरान वो बात करते हुए बेहोश हो गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खलारी DSP अनिमेष नथानी और SHO खलारी फरीद आलम ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। DSP के मुताबिक आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी देहात नौशाद आलम के मुताबिक CCTV फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

रांची से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस घटना के बाद हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि झारखंड को केरल और पश्चिम बंगाल जैसा बनाने की साजिश चल रही है। यहाँ भाजपा और संघ विचार परिवार के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उनकी हत्याएँ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इसे राजनैतिक हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए तो भाजपा आंदोलन करेगी।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इसे बेहद गंभीर मामला कहा है। उन्होंने इसे झारखंड में बेलगाम अपराधी और प्रशासनिक विफलता की तस्वीर बताया है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना को दुर्भागयपूर्ण बताते हुए हेमंत सरकार को कुंभकर्ण की नींद में सोया बताया है।

सिमरिया विधानसभा से भाजपा विधायक किशुन कुमार दास ने भी हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की । उनके मुताबिक हेमंत सरकार में क़ानून-व्यवस्था नष्ट हो चुकी है।

रांची की मेयर और भाजपा की भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशा लकड़ा ने इस घटना को हेमंत सरकार का जंगलराज कहा है।

घटना की जानकारी के बाद अस्पताल के बाहर भीड़ जुटने लगी। मृतक मुकेश सोनी की बसें पहले रांची से खलारी चलती थीं। बाद में वो ज्वैलरी के कारोबार में आ गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा 6 वर्ष की बेटी और 3 साल का बेटा है। ऑपइंडिया ने इस मामले की जानकारी के लिए स्थानीय SHO को फोन मिलाया तो उनका फोन सम्पर्क से बाहर बताया। SP देहात के कार्यालय का फोन उठाया नहीं गया।

ऑपइंडिया ने मृतक मुकेश सोनी की फेसबुक प्रोफ़ाइल को खँगाला। उन्होने 8 दिसंबर को CDS जनरल रावत के बलिदान पर हँसने वाले वर्ग विशेष के लोगों की आलोचना की थी। 8 दिसम्बर को ही उन्होंने ‘भारत में एक पाकिस्तान बसता है’ लिखा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और एमपी एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -