Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल में स्कूल की बिल्डिंग में लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव: पार्टी...

पश्चिम बंगाल में स्कूल की बिल्डिंग में लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव: पार्टी ने TMC गुंडों पर लगाया हत्या का आरोप

स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि घटनास्थल पर जमीन के ऊपर खून के धब्बे थे और स्वप्न दास के पैर जमीन को छू रहे थे। ये टीएमसी द्वारा की गई स्पष्ट हत्या है। इधर, टीएमसी का कहना है कि......

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। जैसे-जैसे साल 2021 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

ताजा मामला तूफानगंज के अंदरनफुलबरी से आया है। वहाँ बीती रात भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हत्या का इल्जाम टीएमसी के गुंडों पर डाला है। वहीं टीएमसी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा कार्यकर्ता की पहचान 30 साल के स्वप्न दास के रूप में हुई है। मंगलवार (दिसंबर 8, 2020) को उनका शव तूफानगंज के एक स्कूल बिल्डिंग में लटका मिला, जिसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँची और उन्होंने शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि घटनास्थल पर जमीन के ऊपर खून के धब्बे थे और स्वप्न दास के पैर जमीन को छू रहे थे। ये टीएमसी द्वारा की गई स्पष्ट हत्या है। इधर, टीएमसी का कहना है कि भाजपा एक अप्राकृतिक मृत्यु को सत्ताधारी पार्टी से जोड़ कर घटिया राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

उत्तर बंगाल के मंत्री रबीन्द्र घोष ने इस मामले पर कहा, “हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और तृणमूल कॉन्ग्रेस किसी भी तरह से दास की मौत में शामिल नहीं है। भाजपा केवल हर अप्राकृतिक मौत पर सस्ती राजनीति कर रही है।”

बता दें कि इससे बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं उसके पूर्व कूच बिहार में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था। मृतक कार्यकर्ता का नाम कलाचंद कर्मकार (kalachand Karmakar) था जिनकी उम्र 55 साल थी। वह बीजेपी के बूथ कमेटी के सचिव भी रहे थे।

1 नवंबर को स्वप्न दास की तरह ही बंगाल के नदिया में 34 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता बिजॉय शील की लाश एक पेड़ से लटकते हुए पाई गई थी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि राज्य में उन्हें रोकने के लिए आतंक का सहारा लिया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -