उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उधम सिंह नगर जिले से सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले इस्लामी कट्टरपंथी मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। सलाउद्दीन लंबे समय से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर युवाओं को कट्टरपंथी और भड़काऊ कंटेन्ट दिखाकर जिहादी बना रहा था।
जाँच एजेंसियों को आरोपित की ऑनलाइन गतिविधियों पर काफी समय से नजर थी। शुरुआती जाँच में सामने आया कि वह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल के माध्यम से भड़काऊ और कट्टरपंथी कंटेन्ट शेयर करता था। पुलिस का कहना है कि वह ऐसे मैसेज और पोस्ट फैला रहा था, जिनका उद्देश्य लोगों को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रभावित करना था।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी में यह भी सामने आया कि आरोपित सलाउद्दीन को पाकिस्तान के हैंडलर से निर्देश मिल रहे और मलेशिया से भी कनेक्शन सामने आए हैं।
एसटीएफ ने आऱोपित को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, धारा 61(2) और IT एक्ट की धारा धारा 66(C) और धारा 66(F) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए आऱोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जाँच की जा रही है। इन उपकरणों की जाँच कर पता लगाया जाएगा कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और उसने किस स्तर तक अपनी भारत-विरोधी गतिविधियों का विस्तार किया था।

