महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर कस्बे में स्थित किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में स्कूल के बच्चे हाथों में नकली तलवारें लेकर एक पाकिस्तानी गीत पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
समारोह के वीडिय में जिस गीत पर बच्चों ने प्रस्तुति दी, उसके बोल ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ हैं। यह गीत पैगंबर मुहम्मद की शान में गुस्ताखी के आरोपित किसी भी व्यक्ति का सिर काटने को बढ़ावा देता है। इस गीत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है।
EXCLUSIVE:
— Treeni (@treeni) June 16, 2026
During Annual Day programme of Kids World English School in Partur, Jalna — school children danced on the Pakistani song of "Gustakh Nabi Ki Ek Saza…" with dummy swords.
In the background, they had celebrated with photo of Pakistani terrorist Mumtaz Qadri, who had… pic.twitter.com/bq7PbUJYb2
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगी स्क्रीन पर दिखाई गई एक तस्वीर पाकिस्तान के आतंकी मुमताज कादरी से मिलती-जुलती थी।
वीडियो पर विवाद सामने आने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। स्कूल का मालिक तारिक सिद्दीकी से पूछताछ की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस प्रस्तुति की योजना कैसे बनाई गई और इसे मंजूरी कैसे मिली। गौर करने वाली बात यह भी है कि तारिक सिद्दीकी की सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वह कॉन्ग्रेस पार्टी का नेता भी है।
इस मामले में एडिशनल एसपी विक्रम साली ने कहा कि जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। परतूर पुलिस स्टेशन और परतूर डिवीजन के SDPO को मामले की जाँच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए सभी तथ्यों की जाँच की जा रही है।
Jalna, Maharashtra: On a viral video of children dancing in the annual school function to a controversial song in Jalna, Additional Superintendent of Police Vikram Sali says, "In this matter, we have given an inquiry to the Police official of Partur Police Station and the SDPO of… pic.twitter.com/JAvgo3EleA
— IANS (@ians_india) June 17, 2026
वहीं BJP नेता कीर्ति सोमैया ने भी जालना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस FIR दर्ज करने के लिए मान गई है।

