ईरान में इस्लामी रिजीम विरोधी प्रदर्शन में अब तक 35 की मौत, हिरासत में 1200 लोग: 250 शहरों में फैला आर्थिक आंदोलन

ईरान में इस्लामी रिजीम में बदलाव की माँग को लेकर जारी प्रदर्शन में अब तक 35 लोग मारे गए हैं। वहीं 1200 लोगों को खामेनेई सरकार की पुलिस ने हिरासत में लिया है। खामेनेई सरकार के विरोध में 9वें दिन इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वालों में 29 प्रदर्शनकारी, चार बच्चे और दो सुरक्षाबल शामिल हैं। तेहरान से शुरू हुआ यह आर्थिक आंदोलन अब ईरान के 27 प्रांतों में 250 से ज्यादा जगहों तक पहुँच चुका है। प्रदर्शन में बढ़ती मौतें अमेरिकी के हस्तक्षेप की संभावना को बढ़ा रही हैं।

वैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर तेहरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हत्याएँ होती हैं, तो US उनकी मदद के लिए आगे जरूर आएगा। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। हालाँकि, खामेनेई सरकार को लेकर सीधी बयानबाजी नहीं की है।