आज से ठीक 75 वर्ष पहले 11 मई 2026 को ही भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ था। 75 वर्ष बाद फिर यह मंदिर ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बन रहा है। ‘सोमनाथ अमृत पर्व’ के तहत पहली बार मंदिर के करीब 90 मीटर ऊँचे शिखर पर विशेष ‘कुंभाभिषेक’ किया गया है।
सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया। इस कुंभाभिषेक के लिए एक विशेष कलश का इस्तेमाल किया गया है जिसे क्रेन के जरिए ऊपर पहुँचाया गया था। समारोह के दौरान 11 तीर्थ स्थलों का पवित्र जल मंदिर के 90 मीटर ऊँचे शिखर पर चढ़ाया गया।
Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi attends the ‘Kumbhabhishekam’ on the reconstructed Somnath Temple spire pic.twitter.com/T1Wpd4PoDf
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
इससे पहले पीएम मोदी 2 किलोमीटर का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुँचे थे। पीएम मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। पीएम मोदी द्वारा भगवान शिव का अभिषेक पूरा किए जाने के बाद चेतक हेलिकॉप्टर ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाईं।
Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi performs Jala Abhishek at the Somnath Temple pic.twitter.com/ldxyXhVBjR
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
प्रधानमंत्री पूजा अर्चना के बाद सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

