आहद खान ने ‘ठाकुर’ बन कर हिंदू लड़की को फँसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: उत्तराखंड का मामला, फर्जी आधार कार्ड के साथ आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आहद खान नाम के शख्स ने हिंदू लड़की से आहद ठाकुर बनकर दोस्ती की। इसके बाद उसेएक होटल में ले जाकर उसका रेप किया। इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

मामले को लेकर हिन्दू संगठनों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने मौके पर पहुँचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से आहद ठाकुर के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी मिला है।

पीड़िता का आरोप है कि आहद खान ने आहद ठाकुर बनकर दोस्ती की। उसने अपने पिता का नाम विशाल ठाकुर बताया था। दोस्ती के बाद आरोपित ने उसे मिलने के लिए रुद्रपुर के एक होटल में बुलाया। वहाँ उसने पीड़िता का रेप किया और उसका वीडियो बना लिया, इसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक ने कहा कि लोग लव जिहाद के मामलों पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि कैसे एक मुस्लिम युवक खुद को हिंदू धर्म का बताकर लव जिहाद कर रहा है।