मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब्दुल फराज खान नाम के व्यक्ति द्वारा नाम छिपाकर हिंदू युवती के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ओमती थाना पुलिस के अनुसार, अब्दुल फराज खान ने खुद को ‘राहुल’ बताकर युवती से दोस्ती की थी।
आरोप है कि उसने शादी का झाँसा देकर करीब एक साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को पता चला कि आरोपित का पहले ही निकाह हो चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद जब उसने आरोपित से दूरी बनानी शुरू की तो उसने युवती के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने कई बार नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर पीड़िता ने ओमती थाने में आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल को अरेस्ट कर लिया।

