हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान में अभद्र व्यवहार कर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जोशुआ क्रिश्चियन के रूप में हुई है।
An American tourist was arrested in Shimla after videos allegedly showed him creating a public nuisance and behaving indecently in a crowded public area.
— Being Political (@BeingPolitical1) June 20, 2026
India welcomes millions of visitors every year, but tourism comes with responsibility. Whether local or foreign, anyone who… pic.twitter.com/HB3aB7brXp
वायरल वीडियो में आरोपित को सार्वजनिक स्थान पर लोगों के साथ अजीब व्यवहार करते, जोर-जोर से चिल्लाते और आपत्तिजनक इशारे करते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में वह एक व्यक्ति के सिर से टोपी गिराते और उस पर चिल्लाते हुए दिखाई देता है।
Get them a mirror. Or a diaper. Hypocrisy smells worse than their antics.
— Adv. Homi Devang Kapoor (@Homidevang31) June 20, 2026
American/Western 'civilizers' who scream at Indians for 'lack of civic sense' abroad just got a reality check in Shimla.
American tourist Joshua Christian got arrested in Shimla's Ridge for obscene… pic.twitter.com/pUF32Ao0Wm
मामले का संज्ञान लेते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखना सभी नागरिकों और पर्यटकों की जिम्मेदारी है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कई लोगों ने कहा कि किसी भी देश में यात्रा के दौरान स्थानीय नियमों, शिष्टाचार और सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

