पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और खूंखार आतंकी आमिर हमजा की अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। जानकारी के अनुसार, एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुए इस सटीक हमले में हमजा पर कई गोलियाँ दागी और हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित हमजा, हाफिज सईद का दाहिना हाथ और लश्कर का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है।
आमिर हमजा केवल एक लड़ाका नहीं, बल्कि लश्कर का वैचारिक चेहरा माना जाता है। वह आतंकियों की भर्ती, उनके ब्रेनवॉश और फंड जुटाने में माहिर है। 2018 में पाबंदियों से बचने के लिए उसने ‘जैश-ए-मनकफा’ नाम का नया गुट भी बनाया था।
पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से ‘अज्ञात हमलावरों’ द्वारा आतंकियों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। बिलाल आरिफ और जाहूर मिस्त्री के बाद अब हमजा पर हमला आतंकियों के बीच बढ़ते डर और किसी गुप्त बड़े सफाई अभियान की ओर इशारा कर रहा है।

