‘जमुई में नक्सलवाद खत्म, बिहार में नहीं आने देंगे जंगलराज’: दहाड़े HM अमित शाह, कहा- बिहार को बाढ़मुक्त बनाएँगे, लालू के बेटे खोलेंगे अपहरण विभाग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (07 नवंबर 2025) को जमुई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जमुई सीट से बीजेपी की मौजूदा विधायक और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह मैदान में हैं।

अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि एक समय जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना था। नक्सलवादियों ने इसे अड्डा बना रखा था।

गृहमंत्री ने उदाहरण दिया कि 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक कर तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी। गया-औरंगाबाद-जमुई में नक्सलियों का दबदबा था, लेकिन मोदी सरकार ने इन्हें समाप्त कर दिया। अब वोटिंग 3 बजे की बजाय 5 बजे तक हो रही है। यहाँ का चोरमारा गाँव 25 साल बाद नक्सलमुक्त हुआ है।

अमित शाह ने लालू-राबड़ी के जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि बारात आती तो कट्टा लेकर उगाही के लिए आते थे। अपहरण और नरसंहार आम थे, बिहार में 20 से ज्यादा नरसंहार हुए। उन्होंने एनडीए की जीत पर वादे किए कि बिहार को बाढ़मुक्त बनाने वाला विभाग बनाएँगे, छोटे-बड़े उद्योग लगाएँगे। वहीं आरजेडी-इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू का बेटा जीता तो अपहरण का विभाग बनेगा, फिरौती-हत्या का मैनेजमेंट होगा। बिहार फिर खून से रक्तरंजित हो जाएगा। हम जंगलराज दोबारा नहीं होने देंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के भाषण से जनसभा में उत्साह चरम पर रहा। बीजेपी कार्यकर्ता श्रेयसी सिंह की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं।