आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में अल्मासपेट सर्किल चौराहे के नामकरण को लेकर शनिवार (09 मई 2026) को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सर्किल का नाम टीपू सुल्तान और भगनाव हनुमान के नाम पर रखने के लेकर हिंदू और मुस्लिम आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और झड़प हुई। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्मासपेट इलाके में स्थित एक ट्रैफिक सर्िकल का हाल ही में आधुनिकीकरण किया गया था। स्थानीय मुस्लिम लोगों की ओर से इस सर्किल का नाम ‘टीपू सुल्तान सर्किल’ रखने की माँग की जा रही थी। वहीं हिंदू संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। हिंदू संगठनों की माँग थी कि सर्किल का नाम ‘हनुमान सर्किल’ रखा जाए। इसके बाद कुछ लोगों ने सर्किल पर लगे फ्लेक्स बोर्ड पर ‘हनुमान सर्किल’ के स्टीकर लगा दिए।
तब मुस्लिम भीड़ आक्रोशित हो गई और पत्तथरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर से हिंसा शुरू हो गई। सड़क पर पत्थर और पानी की बोतलें बिखरी दिखाई दीं। इस हिंसा में तालुका सर्किल इंस्पेक्टर नरसिम्महा राजू भी घायल हुए। उनके सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा भी दो कॉन्सटेबल और दोनों पक्ष के कई लोग भी घायल हुए। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुँचा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात किया गया।
घटना के बाद कडप्पा जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरान किया। कलेक्टर श्रीधर चेरुकुरी, एसपी शेल्के विश्वनाथ और संयुक्त कलेक्टर निधि मीना ने हालात की समीझा की। अधिकारियों ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। प्रशासन ने अल्मासपेट सर्किल और आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।

