उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 26 साल पुराने अपहरण और हत्या मामले में Ex-मुस्लिम और यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद अब हापुड़ से ऐसा ही एक और मामाल सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने धौलपुर छात्र नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात शार्प शूटर रॉबिन सिंह को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2012 में छात्र नेता नरेश कुशवाहा की हत्या के बाद से फरार रॉबिन सिंह पिछले 14 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद वह नेपाल भाग गया था और फिर असम, बिहार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड समेत कई राज्यों में लगातार ठिकाने बदलता रहा। वह मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके।
जाँच में यह भी सामने आया कि वह पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने और नाम बदलने की तैयारी में था। राजस्थान पुलिस ने तकनीकी निगरानी, फोन लोकेशन और CCTV फुटेज की मदद से उसे हापुड़ के सिंभावली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गाजियबाद से गिरफ्तार सलीम पर दिल्ली के कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बसल के अपहरण और हत्या का आरोप था।

