असम में बीजेपी की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार आक्रामक नजर आ रहे हैं। कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ जारी विवाद में वो लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। दरअसल, पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर विदेशी पासपोर्ट रखने और दुबई में संपत्ति होने के दावे किए थे जिन्हें गलत बताते हुए CM की पत्नी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
इस बीच टाइम्स नाउ पर एक इंटरव्यू के दौरान पवन खेड़ा पर की गई हिमंता की टिप्पणी वायरल हो रही है। इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने हिमंता से पूछा कि वे राहुल गाँधी और पवन खेड़ा को क्या मेसेज देना चाहते हैं। इस पर हिमंता ने कहा, “आप आइए, असम की पुलिस को मिलिए, आपको नाश्ते में चाय-पेडा दिया जाएगा। पुलिस का सहयोग करिए और बताइए कि आपको ये कागज कहाँ से मिले।”
Assam CM @himantabiswa's message to Pawan Khera: 'Aap aayiye, Assam police se miliye. Apko chai aur peda diya jayega'
— TIMES NOW (@TimesNow) May 5, 2026
Watch this exclusive with @navikakumar pic.twitter.com/QozaaZSxME
उन्होंने आगे कहा, “जब पूछताछ होगी तो अपने वकील को साथ में आइए। आपको अच्छा सत्कार दिया जाएगा। ब्रेकफास्ट में चाय-पेडा दिया जाएगा। लंच में चावल-चपाती और पेडा दिया जाएगा।”

