कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस ने मंगलवार (07 अप्रैल 2026) को छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। सीएम ने ‘खेड़ा का बनेगा पेड़ा’ कैप्शन के साथ ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर कहा था, “राहुल गाँधी पागल हैं। पवन खेड़ा उनसे भी बड़ा पागल है। इसके खिलाफ मैं बहुत बड़ा एक्शन लेने जा रहा हूँ। पवन खेड़ा का मैं ‘पेड़ा’ बनाऊँगा।”
बता दें कि कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा के नेतृत्व में असम कॉन्ग्रेस ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिका भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालाँकि, इन आरोपों को रिनिकी सरमा और सीएम हिमंता खारिज कर चुके हैं।

