62 की उम्र में दूल्हा बने ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज: दूसरी बार की शादी, पत्नी जोडी हेडन बनीं ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 साल की उम्र में अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली है। यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने अपने पद पर रहते हुए शादी की है। अब जोडी हेडन आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी बन गई हैं।

यह सादगी भरा समारोह कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ में हुआ। इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति अपना प्रेम और जीवनभर साथ निभाने की प्रतिबद्धता साझा करके खुश हैं।

पिछले साल वेलेंटाइन डे पर अल्बनीज ने हेडन को प्रपोज किया था। शादी में दुल्हन ने सिडनी के डिज़ाइनर का खास ड्रेस पहना। प्रधानमंत्री का पालतू कुत्ता टोतो रिंग बेयरर बना। शादी के बाद जोड़े ने ‘द वे यू लुक टूनाइट’ गाने पर अपना पहला डांस किया। दोनों अब ऑस्ट्रेलिया में ही अपना हनीमून मनाएँगे। इस ऐतिहासिक शादी पर देशभर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।