बदायूँ में ‘सनी’ बनकर शानू ने हिंदू महिला से चलती कार में किया रेप, साथी आरिफ भी मुठभेड़ में हुआ लँगड़ा: हथियार-कार बरामद

बदायूँ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ इंस्टाग्राम पर ‘सनी’ बनकर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला से दोस्ती की। बाद में उसे मनौना धाम ले जाकर चलती कार में अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया। यह घटना मंगलवार (9 सितंबर 2025) रात की है। पुलिस ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दोनों आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बदायूं की रहने वाली पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ‘सनी’ नाम के एक शख्स से हुई थी, जिसने अपना असली नाम शानू छिपा रखा था। आरोपित ने खुद को हिंदू बताया और महिला को मिलने के लिए मनौना धाम बुलाया। आरोपित शानू अपने दोस्त आरिफ के साथ कार लेकर पहुँचा और महिला को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठा लिया।

चलती कार में शानू ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला का मुँह दबा दिया। बाद में दोनों आरोपित उसे मनौना धाम गेट पर छोड़कर भाग गए। महिला की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शानू और आरिफ के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और कार भी बरामद की है।