रैपर और सिंगर बादशाह (असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनके नए हरियाणवी गाने टटिरी के कथित अश्लील और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बोलों को लेकर समन जारी किया है।
मिली शिकायतों के आधार पर आयोग ने उन्हें 13 मार्च को पानीपत स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग कार्यालय में पेश होकर गाने की सामग्री पर जवाब देने के लिए बुलाया है।
यह शिकायत सविता आर्या, जो नारी तू नारायणी उत्थान समिति की चेयरपर्सन हैं और शिव कुमार, जो शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं, उनकी ओर से दर्ज कराई गई थी। आयोग ने दोनों शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ बादशाह को भी 13 मार्च 2026 को होने वाली सुनवाई में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
The Haryana Women's Commission has summoned singer-rapper Aditya Prateek Singh Sisodia, known as "Badshah," over alleged objectionable lyrics in his Haryanvi song "Tateeree." A hearing is scheduled for March 13 in Panipat. pic.twitter.com/tfOMTzSEKD
— ANI (@ANI) March 6, 2026
क्या है मामला
रिलीज होते ही रविवार (1 मार्च 2026) को हरियाणवी गाने टेटेरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह गाना रैपर बादशाह का प्रोजेक्ट है, जिसमें हरियाणा की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन सिमरन जगलान और म्यूज़िक प्रोड्यूसर हितेन भी शामिल हैं।
गाने को ‘कच्ची हरियाणवी संस्कृति’ और आधुनिक हिप-हॉप वाइब्स के मिश्रण के रूप में पेश किया गया है। रिलीज के बाद इसे बड़ी संख्या में व्यूज़ मिले, लेकिन इसके बोलों को लेकर तीखी आलोचना भी शुरू हो गई। आलोचकों का आरोप है कि गाने के बोल महिलाओं का वस्तुकरण करते हैं, अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं और नाबालिगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा अश्लील है और सांस्कृतिक मर्यादाओं को ठेस पहुँचाती है। खास तौर पर स्कूल की छात्राओं के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी गाने के वीडियो की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें कुछ डांसर स्कूल यूनिफॉर्म जैसे कपड़ों में दिखाई दे रही हैं, जिससे नाबालिग छात्राओं के वस्तुकरण का संकेत मिलता है।
"आया बादशाह डोली चढ़ाने,इन सबकी घोड़ी बनाने"
— Gaurav Pal (@GauravPalRaj) March 6, 2026
Rapper Badashah ने स्कूल की नाबालिक छात्रों को फिल्माते हुए बेहद ही अश्लील शब्द गाए है।
जब इन गायको की दुकान नहीं चलती तो यह ऐसे ही उट पटांग अश्लील गाने गाते हैं
गाने का नाम Tateeree हैं!
हरियाणा वालो इस हुतिये की गेंड क्यों नहीं… pic.twitter.com/D0BF6yBQQJ
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुष्टि की कि आयोग ने कई शिकायतें मिलने के बाद इस मामले का संज्ञान लिया है। भाटिया ने कहा, “गाने के बोल अशोभनीय हैं और सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं।” उन्होंने यह भी जोर दिया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के तहत महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी है।
इसी बीच इस गाने टेटेरी को लेकर एक अलग शिकायत पंजाब पुलिस के पास भी दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता कमल आनंद ने आरोप लगाया है कि इस गाने में नशे और अश्लीलता का महिमामंडन किया गया है।

