बलिया में नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, पिता ने लगाया रेहान-अभिजीत पर आरोप: लव जिहाद के शक में दर्ज कराई FIR

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में मंगलवर (18 नवंबर 2025) को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रेहान खान उर्फ अयूब और अभिजीत वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

हिंदुस्तान के अनुसार, तहरीर में पिता ने कहा कि दोनों युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की नीयत से ले गए और यह लव जिहाद से संबंधित मामला है। पिता का कहना है कि बेटी के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।