पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तथाकथित फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए लकड़ी के पिटारे में जो ‘अर्थ मिनरल्स’ दिखाए उसे लेकर बलूचिस्तानी भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आने के बाद पाकिस्तान को चोर तक कहा जा रहा है।
बलोच कार्यकर्ता ‘मीर यार बलोच’ ने पोस्ट में लिखा- “डोनाल्ड ट्रंप जी, जो ‘रेयर अर्थ मिनरल्स’ (दुर्लभ खनिज) आपको दिखाए जा रहे हैं, वे पाकिस्तान की भ्रष्ट सेना के प्रमुख असीम मुनीर और उनके कठपुतली प्रधानमंत्री द्वारा चोरी करके लाए गए हैं। ये खनिज बलोचिस्तान की जमीन से अवैध रूप से निकाले गए हैं, न कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से, जो खुद एक भू-स्थल (landlocked) क्षेत्र है।”
Dear @realDonaldTrump these samples of “Rare Earth Minerals” shown to you are being presented by Pakistan’s corrupt military chief Asim Munir and his puppet prime minister are stolen from Balochistan during illegal mining. These minerals are found in the soil of Balochistan, not… pic.twitter.com/ZDkIXW9Q3Z
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) September 28, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “पाकिस्तानी सेना ने बंदूक की नोंक पर बलोचिस्तान में अवैध खनन किया है और अब इन खनिजों को ‘पाकिस्तान के संसाधन’ बताकर दुनिया को गुमराह कर रही है। बलोचिस्तान के 6 करोड़ लोग आपसे एक सवाल पूछते हैं, क्या आप एक चोर (पाकिस्तान) से चोरी का सोने का हार उपहार में लेना पसंद करेंगे? या फिर क्या आप असली मालिकों (बलोच लोगों) से दोस्ती कर के, ईमानदारी और गरिमा के साथ, हजारों सोने के हारों का व्यापार करना चाहेंगे?”
पोस्ट में आगे लिखा, “हम आशा करते हैं कि आप बलोचिस्तान के संसाधनों की लूट में पाकिस्तान जैसे चोर का साथ देने के बजाय, बलोच लोगों से सीधे और सम्मानजनक संबंध बनाना उचित समझेंगे।”

इसी तरह पत्रकार आर्चेन बलोच ने इस संबंध में लिखा- ये अर्थ मिनरल जो तथाकथित फील्ड मार्ड दिखा रहे हैं ये बेचने के लिए नहीं है। ये बलोच के लोगों के और पश्तूनों के हैं। इन्हें ये लोग सेल्समैन की तरह दिखा रहे हैं। क्या थोड़ी भी शर्म बाकी है?

वहीं बलोच की एक ब्लॉगर शाहनाज भी पाकिस्तान की इस हरकत का विरोध करती हैं। वो ट्वीट में लिखती हैं कि जिसकी प्रदर्शन पाकिस्तान के आगे तानाशाह आसिम मुनीर कर रहा है उसे पाकिस्तानी आर्मी ने बंदूक की नोक पर बलूचिस्तानियों से चुराया है।

