बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। यह निलंबन अगले नोटिस जारी करने तक प्रभावी रहेगी।
बांग्लादेश उच्चायोग ने कार्यालय के बाहर दीवार पर नोटिस चस्पा करवाया है। नोटिस में लिखा है, “अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में सभी कांसुलर सेवाएँ और वीजा जारी करना अगली सूचना तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”
इससे पहले रविवार (21 दिसंबर 2025) को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी वीजा संबंधी सेवाओं को अगले नोटिस तक निलंबित किया था। यह फैसला बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथी उस्मान हादी की मौत के बाद जारी हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर लिया गया है। इन प्रदर्शनों में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और खुलकर भारत-विरोध सामने आ रहा है।

