बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी (JNU) का हिंदू छात्र आकाश सरकार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में बरामद हुआ। जहाँ एक तरफ पुलिस की शुरुआती जाँच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, वहीं देश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार से यह गंभीर प्रतीत होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार (18 जनवरी 2026) की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात लगभग 9.30 बजे घटना से जुड़ा कॉल आया था। यह कॉल मृतक आकाश सरकार के रूममेट का था, जिसने बताया कि वो बाहर गया हुआ था। वापस लौटा था घर का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद आखिरकार दरवाजा खुला और घर के भीतर आकाश की लाश पंखे से लटकी थी।
🚨 BREAKING 🚨
— Voice Of BD Hindus 🇧🇩 (@ItzBDHindus) January 19, 2026
Another Hindu boy found dead. Akash Sarkar, a meritorious Jagannath University student, was found hanging in his mess room in Old Dhaka. pic.twitter.com/3sDjkwwzu9
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मृतक आकाश सरकार मूलरूप से फरीदपुर का रहने वाला था। वह ढाका की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में रंगमंच विभाग का छात्र था। पुलिस ने आकाश के परिवार को उसकी मौत की जानकारी दी। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के क्रम में ही आकाश सरकार की मौत हुई है। हालाँकि, पुलिस ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।

