बांग्लादेश के चटगाँव का इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर बंद, वीजा सर्विस अगले आदेश तक सस्पेंड: सुरक्षा कारणों से AHCI ने लिया फैसला

भारत ने सुरक्षा कारणों से चटगाँव स्थित इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर यानी IVAC बंद कर दी है और अगले आदेश तक वीजा सेवा सस्पेंड कर दी हैं।

उस्मान हादी की मौत के बाद उग्र कट्टरपंथियों ने चटगाँव में भारतीय उच्चायोग के ब्रांच के बाहर प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की थी। बांग्लादेश में हो रहे लगातार हिंसा को देखते हुए भारत सरकार ने ये फैसला किया है। अब जब तक शांतिपूर्ण हालात नहीं बनते, वीजा सिस्टम को शुरू नहीं किया जाएगा।

पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी, इसके बाद ही वीजा सेंटर खोले जाएँगे। अधिकारियों ने साफ किया है कि ये निलंबन अस्थायी है और हालात शुरू होने पर वीजा सेवा शुरू कर दी जाएगी। बांग्लादेश से ज्यादातर लोग इलाज कराने, पढ़ने और बिजनेस के सिलसिले में भारत आते हैं।

चटगाँव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग यानी AHCI ने ये मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला लिया है।