पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह FIR बरुईपुर पुलिस जिले के अंतर्गत आने वाले नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
यह शिकायत तृणमूल कॉन्ग्रेस के राज्य महासचिव और प्रवक्ता तन्मय घोष की ओर से की गई। शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई एक पोस्ट में कथित तौर पर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो औपचारिक रूप से सांप्रदायिक उकसावे की श्रेणी में आता है।
साथ ही यह भी दावा किया गया कि पोस्ट पश्चिम बंगाल की छवि, TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति अपमानजनक है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है और फिलहाल मामले की प्रारंभिक जाँच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी औपचारिक रूप से FIR दर्ज नहीं की गई है।
जिस पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उसमें अमित मालवीय ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई तोड़फोड़ का हवाला देते हुए उसे एक चेतावनी बताया था। उन्होंने लिखा था कि जब उग्रवाद को बढ़ावा मिलता है और अराजकता को सामान्य मान लिया जाता है, तो समाज बिखरने लगता है।
Last night, Islamist mobs vandalised Chhayanaut Bhavan, a historic institution and a cornerstone of Bengali arts and culture in Dhaka.
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 19, 2025
The pattern unfolding in Bangladesh is unmistakable:
attacks on media houses, journalists, and cultural centres, carried out under Islamist… pic.twitter.com/ELlbuwvkJy
उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि जहाँ भीड़ हावी हो और सरकार मूकदर्शक बनी रहे, वहाँ संस्कृति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र टिक नहीं सकते।

